Birth Certificate Online 2023 : आधार कार्ड वोटर कार्ड के साथ जन्म प्रमाण पत्र भी एक ऐसा दस्तावेज है जो आपकी पहचान के लिए काफी उपयोगी होता है। क्योंकि हमारे देश में बहुत ऐसे सेवाएं हैं, जिनका लाभ लेने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट/ Birth Certificate का होना बहुत जरूरी है । यदि आप आधार कार्ड या पासपोर्ट बनवाने जाते हैं वहां भी आपको जन्म प्रमाण पत्र लगाना होता है। या किसी भी प्रकार की सरकारी लाभ लेने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। यदि आप भी अपनी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। तो आपको Birth Certificate Online Prosses, offline Prosses और बर्थ सर्टिफिकेट का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त होगी जिसके लिए आपको यकीन पूरा पढ़ना होगा और इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित सारी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी |
Table of Contents
Birth Certificate Online Prosses
वैसे तो सभी राज्यों में ऐसा प्रावधान किया गया है कि जब भी कोई बच्चा सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में जन्म लेता है तो उसी संस्था के द्वारा उस बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बच्चे का जन्म घर पर ही हो गया हो, और उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया । ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए Birth Certificate Online बनवाना पड़ता है।
Birth Certificate Online 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | Birth Certificate Online 2023 |
आर्टिकल का प्रकार | Important Document |
पोर्टल का नाम | Birth & Death Registration |
आवेदन शुल्क | 0/- |
आवेदन कौन कर सकता है | All Indians |
आवेदन का माध्यम | Online |
Official Website | https://crsorgi.gov.in/ |
बर्थ सर्टिफिकेट का महत्व
- व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र की मदद से सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ उठा सकता है।
- बच्चे स्कूल या कॉलेज द्वारा छात्रवृति प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है तो आप अन्य दस्तावेज भी आसानी से बना सकते हैं।
- यदि आप कही सम्पति लेते है या आपके नाम पर आपकी विरासत की सम्पति होने वाली है तो आपको दस्तावेज के तौर पर अपना जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बर्थ सर्टिफिकेट का महत्व
- बाल विवाह जैसे शोषण के मामलों से बचने के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है।
- सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र देना होता है।
Birth Certificate बनाने के जरूरी दस्तावेज
जो उम्मीदवार जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate Online 2023 ) बनाने के लिए आवेदन करेंगे उन्हें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता भी होगी। हम आपको इन दस्तावेजों के विषय में बताने जा रहें है। बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए इन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी –
- माता-पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड
- बच्चे के जन्म का प्रमाण जो अस्पताल द्वारा दिया गया हो
- निवास प्रमाण पत्र
- 10th का सर्टिफिकेट अगर बच्चे ने दसवीं पास कर ली हो।
- शपथ पत्र अगर बच्चे के जन्म के 1 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र बना रहे हो तो।
Birth Certificate offline Prosses
वे आवेदक जो अपने बच्चे या अपना जन्म प्रमाण पत्र/बर्थ सर्टिफिकेट/Birth Certificate बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है वे हमारे द्वारा बतायी गई Birth Certificate offline Prosses को अपना सकते है। ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है –
- उम्मीदवार सबसे पहले नगर निगम या नगर पालिका में जाकर फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
- अगर बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है तो अस्पताल कर्मचारी आपको खुद ही फॉर्म दे देंगे।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार सभी दस्तावेज के साथ आपने जिस भी कार्यालय से फॉर्म लिया है उसी कार्यालय में जमा करा दें।
- उसके बाद रजिस्टर में जन्म के सभी रिकॉर्ड जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, अस्पताल का नाम इत्यादि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया जायेगा।
- सभी रिकॉर्ड वेरीफाई हो जाने पर जन्म प्रमाण पत्र बन जायेगा।
- 15 से 20 दिनों के बाद उम्मीदवार के द्वारा रजिस्टर पते पर जन्म प्रमाण पत्र भेज दिया जायेगा या उम्मीदवार कार्यालय में जाकर स्वयं जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।
Birth Certificate Online Prosses
अपना या अपने बच्चो का ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –
स्टेप 1 – पोर्टल पर अपना पंजीकऱण करें
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारीक वेबसाइट के होम – पेज पर आना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको यूजर लॉगिन के सेक्शन मे, नीचे की तरफ ही General Public Signup का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा।
- अब आपको इस साइन – अप फॉर्म को ध्यान से भरना होगा और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा
- जिसके बाद आपको इसका लॉगिन आई.डी व पासवर्ड मिल जायेगा।
- अन्त, अब आपको इस लॉगिन आई.ड़ी व पासवर्ड को ध्यान से सुरक्षित रखना होगा।
स्टेप 2 – पोर्टल में लॉगिन करे और जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करें
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- अब आपको स्टेप बाय स्टेप करके आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करन के बाद आपके सामने आपके द्धारा भरा गया आवेदन फॉर्म का प्री – व्यू खुलेगा।
- आपको सभी जानाकारीयो को जांच लेना होगा और नीचे सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको आपके ऑनलाइन आवेदन की रसीद मिल जायेगी।
- अन्त, इस प्रकार अब आपको प्रिंट करके इस रसीद को रख लेना होगा आदि।
सारांश
तो दोस्तों आपको कैसी लगी यह Birth Certificate Online 2023 कि जानकारी तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
FAQ Birth Certificate Online 2023
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नगर निगम/ या नगर पालिका कार्यालय जाना होगा। वहां से फॉर्म प्राप्त करें। फिर फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करें सभी जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म के साथ सम्बन्धित दस्तावेजों को अटैच करें फिर सम्पूर्ण फॉर्म को वहां जमा कर दे जहां से अपने फॉर्म प्रात किया था।
ऑफलाइन माध्यम से Birth Certificate बनाने के लिए आवेदक को अपने क्षेत्र के नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय तहसील ,नगर निगम में जाना होगा। कार्यालय में जाने के पश्चात वहां आवेदन करने के लिए पंजीकरण फॉर्म को प्राप्त करना होगा। फॉर्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म में दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।